ब्रेकिंग न्यूज
मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जल्द बहाल हो सकती है संसद सदस्यता…

नई दिल्ली: मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में राहुल के पक्ष फैसला सुनाते हुए फिलहाल सजा पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि मोदी सरनेम मामले में गुजरात की सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी और इसके बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म कर दी गई थी। अब जब सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी के बड़ी राहत मिल गई है तो इससे कांग्रेसी कुनबे में खुशी की लहर दौड़ गई है। देशभर के कांग्रेस दफ्तर में इसका जश्न मनाया गया।

कांग्रेस मुख्यालय में हुआ प्रेस कॉन्फ्रेस

इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेस में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। हालांकि राहुल गांधी ने बहुत कम शब्दों में भी अपनी बात खत्म कर दी। उन्होंने कहा – सच्चाई की जीत जरुर होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनकी मदद की उनका और जनता का धन्यवाद। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इसे सत्य और आम जनमानस की जीत बता और कहा कि राहुल गांधी जल्द ही संसद लौटेंगे।

प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर अपनी खुशी जताई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि “गौतम बुद्ध ने कहा ह  कि तीन चीजें छिपाई नहीं जा सकती है। सूर्य, चंद्रमा और सत्य। माननीय उच्चतम न्यायालय को न्यायपूर्ण फैसला देने के लिए धन्यवाद। सत्यमेव जयते।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने क्या कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज बड़ी खुशी का दिन है। लोकतंत्र की जीत हुई है। राहुल गांधी सदस्यता के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि 24 घंटे में उन्होंने राहुल गांधी की सदस्यता ले ली। अब देखते हैं कितनी देर में वापस सदस्यता बहाल करते हैं। मोदी सरकार को लगा होगा कि ये क्या गलती है गई।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.