ब्रेकिंग न्यूज
Nitin Desai Sucide मामले में पुलिस ने 5 लोगों को किया नामजद, पत्नी नेहा ने दिया बयान

मुंबई: मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई को शुक्रवार को अंतिम विदाई दी गई। उनके इस अंतिम सफर में आमिर खान सहित कई फिल्म मेकर्स ने शिरकत की। उन्होंने 2 अगस्त को अपने ही स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या का कारण कर्ज बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। इसी बीच जानकारी मिली है कि नितिन देसाई के ऑडियो रिकॉर्डर से करीब 11 क्लिप मिले हैं। पुलिस इन सभी क्लिप्स की गहन जांच कर रही है।

पुलिस को मिले क्लिप में 4 लोगों को जिक्र मिला है, जिसमें से 2 नाम बॉलीवुड से जुड़ा हुआ है। जिसकी जांच पुलिस अपने स्तर पर कर रही है। वही पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। पुलिस ने इससे पहले ADR दर्ज किया था, लेकिन बाद में उनकी पत्नी नेहा के बयान और शिकायत के आधार पर धारा 306 औऱ 34 के तहत मामला दर्ज किया है। नितिन देसाई की पत्नी ने ECL फायनेंस कंपनी और एडलवाइज ग्रुप के कुछ पदाधिकारियों के खिलाफ मानसिक प्रतारणा का भी आरोप लगाया है।

जो जानकारी अबतक निकल कर सामने आई है, उसके मुताबिक नितिन देसाई पर कुल 252 करोड़ का कर्ज था। हालांकि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल की मुंबई पीठ में दिवालिया कार्यवाही भी शुरु कर दी गई थी। आपको बता दें कि नितिन देसाई की कंपनी आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने 2016 औऱ 2018 में ECL फाइनेंस से दो बार में कुल 185 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था, जोसना चुका पाने की वजह से बढ़ कर 252 करोड़ हो गया था।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.