सुल्तानपुर पट्टी:वन विभाग की एस ओ जी टीम दो आरोपियों सहित पकड़ा चीतल का मांस।
वन विभाग की एस ओ जी टीम दो आरोपियों सहित पकड़ा चीतल का मांस।

राम अवतार सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर उधम सिंह नगर
प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन रामनगर व उप प्रभागीय वनाधिकारी वन सुरक्षा के निर्देशन में वन सुरक्षा बल टीम गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर जगत सिंह उर्फ जकता पुत्र भबान सिंह निवासी भूड़ी पोस्ट बन्नाखेड़ा बाजपुर के घर पर छापा मारा मौके से मुख्य अभियुक्त भागने में सफल रहा लेकिन अभियुक्त के घर पर पुरन सिंह पुत्र कुशल सिंह ग्राम चननान गूलरभोज उधम सिंह नगर व मान सिंह पुत्र पुरन सिंह ग्राम खंबारी बन्नाखेड़ा को चीतल के मांस 13 किलो 500 ग्राम उपयुक्त मांस सहित गिरफ्तार कर वन विभाग अभिरक्षा बन्नाखेड़ा राजी क्षेत्राधिकारी को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया। इस टीम में अशोक कुमार टम्टा वन क्षेत्राधिकारी, विपिन चन्द्र पड़लिया वन दरोगा, रघुवीर सिंह रजवार वन आरक्षी, मुराद अली, अजय रावत आदि शामिल रहे।

