Breaking News

जिला ब्यूरो चीफ:- मनोज कांडपाल

स्थान :- हल्द्वानी

लालकुआं।
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन के अवसर पर लालकुआं विधानसभा की ओर से उनके जीवन पर आधारित भव्य प्रदर्शनी का शुभारंभ अंबेडकर पार्क, लालकुआं में किया गया। प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अटल जी के जीवन, विचारों और योगदान से रूबरू होने पहुंचे।


प्रदर्शनी के साथ-साथ अटल बिहारी वाजपेयी जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी में वक्ताओं ने अटल जी को राष्ट्रवाद, सुशासन और समरस राजनीति का प्रतीक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता श्री दिनेश खुलबे, मंडल अध्यक्ष श्री अरुण जोशी, हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष श्री विजय दुमका, जिला मंत्री श्रीमती रुक्मणी बच्छेती, मंडल महामंत्री लालकुआं बॉबी सम्मल, मंडल महामंत्री गौलापार श्री बालम बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री दीवान सिंह बिष्ट, मंडल उपाध्यक्ष हल्दूचौड़ श्रीमती सरिता जड़ौत, मंडल मंत्री श्रीमती मेघा त्रिपाठी, सभासद लालकुआं श्री धन सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष लालकुआं श्रीमती तारा पांडे सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।


कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता श्री नारायण सिंह बिष्ट, श्री हरीश नैनवाल, श्री विनोद श्रीवास्तव, श्री दीनानाथ, श्री गोविंद राणा, श्री के.के. पांडे, श्री दुर्गेश शुक्ला, श्री जे.पी. सिंह, श्री विनोद शर्मा, श्री प्रशांत राय, अभिषेक सिंह, धर्मवीर मौर्य, जाहिद अली, श्री किशन भट्ट, श्री धीरज भट्ट, श्रीमती सुमित्रा देवी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से अटल बिहारी वाजपेयी जी के राष्ट्रहित में किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.