भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं ने किया नमन

हल्द्वानी।
भारतीय राजनीति में करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत, आदर्श और स्वच्छ राजनीति के सशक्त स्तंभ, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के अवसर पर उन्हें भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी जी ,, व किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता हरीश सुनाल जी ने किया कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर अटल जी के विचारों, राष्ट्रवाद, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित राजनीति को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि एक संवेदनशील कवि, दूरदर्शी नेता और सर्वस्वीकार्य व्यक्तित्व के धनी थे, जिन्होंने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी।
कार्यक्रमों के माध्यम से उनके योगदान—स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, परमाणु नीति में साहसिक निर्णय, विदेश नीति में संतुलन और विकास को नई गति—को याद किया गया। उपस्थित जनसमूह ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
