Breaking News


📍 देहरादून | संवाददाता
देहरादून में आज माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट कर लालकुआं विधानसभा से जुड़ी विभिन्न जनहित एवं विकास योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और आवश्यकताओं को रखते हुए मुख्यमंत्री से शीघ्र स्वीकृति एवं कार्रवाई का अनुरोध किया गया।
मुख्य मांगें एवं प्रस्ताव
▶ खनन वाहनों हेतु एक समान वजन निर्धारण
जिला खनन समिति को निर्देशित कर खनन वाहनों के लिए समान वजन तय करने की मांग रखी गई।
▶ बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की घोषणा पुनर्जीवित करने की मांग
पूर्व में की गई घोषणा को पुनः लागू कर बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने का आग्रह।
▶ चोरगलिया एवं बिंदुखत्ता में बाढ़ सुरक्षा कार्य
बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा दीवार एवं अन्य आवश्यक कार्य कराए जाने की मांग।
▶ गौजाजाली में निरस्त क्रियाशाला को स्वीकृति
वन विभाग द्वारा गौजाजाली क्षेत्र में निरस्त क्रियाशाला को पुनः स्वीकृति देने का अनुरोध।
▶ लालकुआं मुक्तिधाम श्मशान घाट में सुविधाएं
श्मशान घाट में सड़क, पानी, बिजली व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग।
▶ गौलापार क्षेत्र में गोवंश हेतु गौशाला निर्माण
आवारा गोवंश की समस्या के समाधान हेतु गौशाला स्थापित करने का प्रस्ताव।
▶ हल्दूचौड़ गुमटी से गंगापुर डी-क्लास मोटर मार्ग तक लिंक रोड
हल्दूचौड़ गुमटी से वाया गंगापुर डी-क्लास मोटहल्दू-रामपुर रोड तक लिंक मार्ग निर्माण की मांग।
▶ विजयपुर देवला मल्ला गौलापार से पहाड़पानी मार्ग
इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध।
अन्य विकास योजनाओं को भी मिली प्राथमिकता
मुख्यमंत्री के समक्ष लालकुआं विधानसभा क्षेत्र की कई अन्य जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं को भी प्रस्तुत किया गया, जिन पर सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा जताई गई।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.