Breaking News
जहानाबाद में 30 साल के महिला के चड्ढा प्यार का भूत दो बच्चों छोड़ को प्रेमी के साथ फरार

जहानाबाद में दो बच्चे की मां अपने बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई है। महिला का पति अब थाने का चक्कर लगा रहा है। मामला घोसी थाना क्षेत्र के परियावा गांव का है। मुन्ना कुमार नामक युवक की शादी छपरा के चैनपुरा गांव की अंतिमा (30) से साल 2012 में हुई थी।


शादी के बाद दोनों का संबंध ठीक-ठाक चल रहा था। मुन्ना कुमार का दो बेटा भी है, एक का नाम भास्कर और दूसरे का आदित्य कुमार है। महिला के पति बताते है कि उन्होंने अपनी भगिनी के शादी करने के लिए सिरजौली गांव निवासी ओम प्रकाश दुबे उर्फ सूरज कुमार (30) से बातचीत की। इस दौरान दोनों का मोबाइल नंबर आदान-प्रदान हुआ।

मुन्ना की पत्नी से भी बातचीत करने लगा था सूरज

मोबाइल पर पति से बात करते सूरज, मुन्ना की पत्नी से भी बातचीत करने लगा। लगभग 4 महीने से दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। बातचीत होते-होते दोनों में प्रेम बढ़ता गया, तभी महिला के पति एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए 8 दिसंबर को घर से बाहर गए और 9 दिसंबर को उसकी पत्नी घर से चली गई।

पत्नी घर से अपने बच्चों से यह कह कर निकली कि मैं बंधुगंज बाजार में सामान लाने के लिए जा रही हूं। देर शाम तक जब वो घर नहीं लौटी, जब उसके बच्चो ने इस बात की सूचना पापा को दी। बच्चों ने पापा से कहा कि मम्मी बाजार गई थी, अब-तक घर वापस नहीं लौटी है।
पति ने बताया कि वो अपने घर लौटे, काफी खोजबीन किया, लेकिन कहीं भी अता-पता नहीं चला। उनकी पत्नी अपनी प्रेमी के साथ फरार हो गई है। मुन्ना कुमार ने इसकी लिखित शिकायत स्थानीय थाने में कराया है, जहां पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुट गई है।

इस मामले में घोसी के थाना अध्यक्ष ददन प्रसाद ने बताया कि एक आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.