““राज्यमाता” की मांग और ज़मीनी हकीकत: सड़क किनारे पड़ी मृत गाय को नोचते रहे आवारा कुत्ते, प्रशासन पर उठे सवाल
रिपोर्टर:- मलय कोठारी
स्थान :- हल्द्वानी
हल्द्वानी/रामपुर रोड:-एक ओर उत्तराखंड में गाय को “राज्यमाता” घोषित करने की मांग जोर पकड़ रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर हालात व्यवस्था की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में सड़क किनारे घंटों तक पड़ी एक मृत गाय को आवारा कुत्ते नोचते रहे,
गौर करने वाली बात यह है कि गाय को लेकर प्रदेश में सम्मान और संरक्षण की बातें की जा रही हैं, लेकिन मृत पशुओं के निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं होने से ऐसी घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि गाय को विशेष दर्जा देने की मांग की जा रही है, तो उसके संरक्षण, उपचार और मृत्यु के बाद सम्मानजनक निस्तारण की भी ठोस व्यवस्था होनी चाहिए।
