ब्रेकिंग न्यूज

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर महराजगंज में चित्र प्रदर्शनी का शुभारम्भ

ब्यूरो चीफ चन्द्रभान राज

महराजगंज 18 सितम्बर 2025।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ द्वारा जिला संयुक्त चिकित्सालय महराजगंज परिसर में आयोजित चित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारम्भ मा0 केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री भारत सरकार एवं सांसद महराजगंज पंकज चौधरी ने फीता काटकर किया। यह प्रदर्शनी आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगी।
शुभारम्भ के उपरांत मंत्री पंकज चौधरी के साथ विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कनौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल सहित भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
अपने संबोधन में चौधरी ने कहा कि “एक गरीब परिवार से जन्म लेकर दृढ़ इच्छा शक्ति और परिश्रम के बल पर देश का सर्वोच्च पद प्राप्त करना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है।” उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवनवृत्त से लेकर देश के विकास की उपलब्धियों तक को पिरोया गया है।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं तथा पिछले 11 वर्षों में देश की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें ऑपरेशन सिंदूर, युवा, महिला सशक्तिकरण, कृषि, अवसंरचना समेत अनेक विषयों पर विशेष झलकियां प्रस्तुत की गई हैं।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, ईओ नगरपालिका आलोक कुमार, डॉ. ए.बी. त्रिपाठी, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की बंदना तिवारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं प्रेस प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.