महाराजगंज: बाढ़ सतर्कता अलर्ट – महाराजगंज प्रशासन अलर्ट मोड पर।
बाढ़ सतर्कता अलर्ट – महाराजगंज प्रशासन अलर्ट मोड पर

उत्तर प्रदेश प्रभारी
आसिफ नवाज
जिलाधिकारी महाराजगंज संतोष कुमार शर्मा ने जानकारी दी है कि नेपाल सीमा क्षेत्र में विगत 3-4 घंटे में लगभग 127-128 मि.मी. वर्षा ☔ हुई है।
➡️ इसके चलते महाव व बघेला नाला सहित रोहिन और गंडक नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना है 🌊।
➡️ जिला प्रशासन एवं सिंचाई विभाग को पूर्ण अलर्ट पर रखा गया है तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश जारी किए गए हैं ⚠️।
➡️ सभी संबंधित अधिकारियों को लगातार निगरानी व तत्पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं ✅।
🛑 आमजन से अपील:
नदी-नालों के किनारे न जाएं।
किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचें।
सतर्कता बरतें एवं प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।
📞 आपात स्थिति में तत्काल संपर्क करें:
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष – 05523-222162
मोबाइल नंबर – 9628819145, 9621333537
या अपने नजदीकी थाना से संपर्क करें।
✍️ जिलाधिकारी, महाराजगंज

