बिग ब्रेकिंग न्यूज़ बिना दहेज की हो रही है पत्रकार की अनोखी शादी — सामाजिक बदलाव की मिसाल
लालकुआं (नैनीताल)।
दहेज जैसी कुरीति के खिलाफ एक बड़ी और प्रेरणादायक पहल करते हुए दुर्गापाल कॉलोनी, लालकुआं निवासी युवा सम्मानित पत्रकार सर्वेश कुमार गंगवार बिना दहेज के विवाह करने जा रहे हैं। यह कदम न केवल समाज में जागरूकता लाने का संदेश देता है, बल्कि दहेज प्रथा को चुनौती देने वाला एक मजबूत उदाहरण भी बन रहा है।
पत्रकार सर्वेश गंगवार अपनी सादगी, ईमानदारी और सामाजिक सोच के लिए पूरे क्षेत्र में जाने जाते हैं। उनकी इस पहल को स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों द्वारा खूब सराहा जा रहा है।
23 नवंबर को होगा पवित्र विवाह संस्कार
इस 23 नवंबर को उनका विवाह बहेड़ी (उत्तर प्रदेश) में निकट बाईपास, मधुर मिलन बैंक्वेट हॉल में विधि–विधान के साथ संपन्न होगा। परिवारजन और शुभचिंतक इस निर्णय को एक सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।
क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएँ

क्षेत्र के कई सम्मानित लोगों ने गंगवार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह पहल युवाओं को प्रेरणा देगी और समाज में नई सोच को जन्म देगी।
