Breaking News
नितिन नवीन सिन्हा बने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

कर्मठता, संगठननिष्ठा और अथक परिश्रम को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित नेता आदरणीय श्री नितिन नवीन सिन्हा जी को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर संगठन में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। उनकी यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, निरंतर परिश्रम और कुशल नेतृत्व क्षमता का प्रतिफल मानी जा रही है।

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। नेताओं का कहना है कि श्री सिन्हा के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा, कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊँचाइयों को छुएगा तथा पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियाँ हासिल करेगी।

पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।

यह नियुक्ति न केवल संगठन के लिए गौरव का विषय है, बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.