ब्रेकिंग न्यूज
आगरा सदर बाजार पहुंचे BJP सांसद नवीन जैन और राजकुमार चहर, व्यापारियों को GST राहत की जानकारी

आगरा से नरेश कुमार की रिपोर्ट

आगरा, 24 सितंबर:

व्यापारियों को GST दरों में कमी की जानकारी, सरकार के फैसले का स्वागत

आगरा छावनी के सदर बाजार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद नवीन जैन तथा फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चहर कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।

सांसदों ने बाजार के दुकानदारों और सदर बाजार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में घोषित GST दरों में कमी की जानकारी दी और कहा कि यह निर्णय छोटे कारोबारियों और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा।

व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सांसदों का स्वागत करते हुए सरकार के इस कदम की सराहना की। उनका कहना था कि GST में कमी से न केवल व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि स्थानीय बाजार की रौनक भी बढ़ेगी।

इस मौके पर सदर बाजार ट्रेड एसोसिएशन के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी नेता और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह फैसला आगामी चुनावों में भाजपा को व्यापारी वर्ग का समर्थन दिलाने में सहायक हो सकता है।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.