Sultanpur Patti : साप्ताहिक बाजार में ऑरेंज जोन गाईड लाईन का नहीं हो पा रहा पालन।
साप्ताहिक बाजार में ऑरेंज जोन गाईड लाईन का नहीं हो पा रहा पालन
राम अवतार सुल्तानपुर पट्टी बाजपुर उधम सिंह नगर
सुल्तानपुर पट्टी में विगत सप्ताह मुर्गे के मांस में जिंदे कीड़े निकलने से नगर में हड़कंप मच गया था।

जिसको नगर पंचायत प्रशासन ने तत्काल संज्ञान में लेकर मुर्गे के मांस की दुकानें अग्रिम आदेशों तक बन्द करा दी गई थी। मुर्गा विक्रेताओ की नगर पंचायत प्रशासन ने मीटिंग कर सभी को ऑरेंज गाईड लाईन का पालन करने के सख़्त निर्देश जारी किए गए। निर्देशों का पालन न करने पर चालानी कार्यवाही करने के भी निर्देश जारी किए गए। लेकिन आज साप्ताहिक बाजार में खुले आम मुर्गे के मांस की बिक्री की जा रही है। अधिशासी अधिकारी श्रीमति गीता चौधरी ब अध्यक्ष नगर पंचायत श्री राजीव कुमार सैनी से दूरभाष पर हुई बात चीत में उन्होंने बताया कि यदि कोई दुकानदार गाईड लाईन का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल चालानी कार्यवाही की जाएगी।
