ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

आगरा का शमशान घाट यमुना नदी से हुआ लबालबआज दिनांक 9 सितंबर 2025 को हमारे संवाददाता नरेश कुमार आगरा मै ताजगंज मै स्थित श्मशान घाट पर यमुना के जलस्तर के बारे में रिपोर्टिंग करने के लिए गए तो जब वह वहां पहुंचे तो वहां उन्होंने देखा कि यमुना का जलस्तर शमशान घाट के पूरे क्षेत्र में यमुना का पानी आ चुका है और वहां पर जो पार्थिव शरीर लोग लेकर के आते हैं।

पांच तत्व में विलीन होने के लिए उस जगह पर पूरा यमुना का पानी घुस चुका है। आ चुका है वहां पर लोगों पार्थिव शरीर का दाह संस्कार करने मै काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । लोग परेशान है। वहीं पर भैरवनाथ के मंदिर में जाने वाले रास्ते के किनारे पर जो खेत है। वहीं पर लोग दाह संस्कार की क्रिया को कर रहे हैं। जब हमारे संवाददाता नरेश कुमार ने स्थानीय लोगों से बातचीत की तो स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर यमुना नदी का पानी भरा हुआ है । श्मशान घाट की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है। यह लकड़ियां भी गीली है। लोगों ने यह भी बताया कि आगरा का प्रशासन अलर्ट है। लेकिन श्मशान घाट पर न तो कोई पुलिस प्रशासन की यहां कोई व्यवस्था नहीं है। और न ही कोई गोताखोर टीम है । जिससे कि यहां अगर कोई अप्रिय घटना हो जाए तो उसे रोका जा सके इसके साथ साथ लोग यह भी कह रहे है कि आगरा मै सन 1978 मै बाढ़ आई थी । वो मंजर भी याद है। स्थानीय लोगों का कहना है। की अगर ऐसे ही निरंतर यमुना नदी मै जल स्तर और बढ़ता है ।तो आगरा मै बाढ आने की स्थिति बन जाएगी।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.