Uttar Pradesh Agra News : गौ माता के छप्पन भोग से तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ, श्याम आस्था परिवार का 13वां वार्षिकोत्सव
आगरा, 05 सितंबर 2025 (जिला ब्यूरो नरेश कुमार की रिपोर्ट)।
आगरा में गौ माता के छप्पन भोग और गौ सेवा महोत्सव की भव्य शुरुआत शुक्रवार को वाटर वर्क्स स्थित अग्रवन गोशाला में हुई। यह आयोजन श्री श्याम आस्था परिवार आगरा (खाटूधाम) और श्री हरिबोल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
✨ वार्षिकोत्सव का शुभारंभ गौ पूजन से
श्री श्याम आस्था परिवार के 13वें वार्षिकोत्सव की शुरुआत संस्थापक राहुल बंसल, संरक्षक वीरेंद्र मेढ़तवाल और वंदना मेढ़तवाल ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर की।
अध्यक्ष दिव्य मेढ़तवाल (शुभम) ने कहा – “गौ माता की परिक्रमा करने से गिरिराज धरण की परिक्रमा करने से भी कई गुना अधिक फल मिलता है।”
🌿 गौ सेवा और छप्पन भोग
कार्यक्रम में भक्तों ने गौ सेवा करते हुए गौ माता को सब्जियां, फल, चोखर, खल, हरा चारा, गुड़ और दाल की चुनी खिलाई।
उपाध्यक्ष अजय बंसल और नितेश अग्रवाल ने बताया कि “गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है।”
👉 विशेष आकर्षण रहा 5 कुंतल का छप्पन भोग, जिसे सजाकर श्याम प्रेमियों ने दर्शन किए। सभी ने छबीली में रखकर बारी-बारी से भोग अर्पित किया और गौ माता का आशीर्वाद लिया।

🎶 श्याम संकीर्तन और प्रसाद वितरण
महोत्सव का वातावरण भजनों और श्याम संकीर्तन से भक्तिमय हो गया। समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने श्याम रसोई का प्रसाद ग्रहण किया।
🙏 प्रमुख उपस्थित सदस्य
इस अवसर पर महामंत्री आयुष जैन, कोषाध्यक्ष संजय मित्तल, राजीव तिवारी, रोहित गर्ग, दीपक अग्रवाल, मुकेश पाल, सतीश अग्रवाल, जगदीश बंसल, सुमित मित्तल, विपिन मित्तल, यश जैसवाल, डॉ. टीएन अग्रवाल, सतीश शर्मा सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।
