ब्रेकिंग न्यूज
Uttar Pradesh News : गोंडा में खुशी फाउंडेशन का सदस्यता अभियान, कई पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

गोंडा (स्वतंत्र भारत संवाददाता – नसीफ अहमद):


3 सितंबर 2025 को खुशी फाउंडेशन उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान के अंतर्गत कई समाजसेवियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। यह अभियान फाउंडेशन की संस्थापिका और प्रबंधक शाजिया खान के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद मुकीद सिद्दीकी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

नियुक्त किए गए नए पदाधिकारी

एडवोकेट अब्दुल हादी खां (हलधरमऊ, गोंडा) – जिला महासचिव, गोंडा

मोहम्मद सईद खान (ग्राम पठान पुरवा सोनवार, करनैलगंज गोंडा) – जिला सचिव, गोंडा

तबस्सुम (ग्राम दिनारी, करनैलगंज गोंडा) – प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (महिला)

गुड़िया खातून (ग्राम रामापुर, गोंडा) – महिला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

खुशी फाउंडेशन का उद्देश्य

खुशी फाउंडेशन समाज सेवा और जनहित के कार्यों में निरंतर सक्रिय है। नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन की गतिविधियों में और मजबूती आने की उम्मीद जताई जा रही है।

शुभकामनाएं

नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए फाउंडेशन ने आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य समाज के उत्थान और जनता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.