सिंगरौली:माँ का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान,राहुल गांधी माफ़ी माँगो।
लोकेशन सिंगरौली मध्य प्रदेश, जिला ब्यूरो चीफ आशीष कुमार शाह।
“माँ का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”
“राहुल गांधी माफ़ी माँगो”

सिंगरौली। वैढ़न में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पूज्य माताजी के प्रति की गई अमर्यादित एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में प्रखर स्वर में आक्रोश व्यक्त किया गया तथा राहुल गांधी का पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
यह आचरण लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति दोनों के विपरीत है।
यह अपमान केवल प्रधानमंत्री जी की माताजी का ही नहीं, बल्कि भारत की हर माँ का अपमान है।
कांग्रेस नेतृत्व को ऐसी नीच राजनीति और अमर्यादित भाषा के लिए पूरे देश से माफ़ी मांगनी ही होगी।
इस आंदोलन में राज्य मंत्री राधा सिंह , सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह , भाजपा ज़िलाध्यक्ष सुन्दरलाल शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडे, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी, सभी मंडलों के पदाधिकारी, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम जनता उपस्थित रहे।


