ब्रेकिंग न्यूज
लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया

पूर्णिया से राजेश कुमार की रिपोर्ट :

मंगलवार को आर.एन .साह चौक पर लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के महिला मोर्चा के द्वारा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवी के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंक कर जोरदार विरोध प्रदर्शित किया गया।इस मौक़े पर उपस्थित महिला मोर्चा की ज़िलाध्यक्ष कंचन देवी एवं ज़िला महासचिव सह पार्टी प्रवक्ता विवेक कुमार लाठ ने सँयुक्त रूप से ब्यान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सदन में जनसँख्या नियंत्रण के विषय पर महिलाओं को लेकर अत्यंत ही अभद्र,अशोभनीय,निन्दनीय टिप्पणी की गयी।जो बेहद ही शर्मनाक हैं। श्रीलाठ ने कहा कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा को भूलकर सदन में जो नीतीश कुमार ने महिलाओं पर जो टिप्पणी की,वो अत्यंत ही अक्षम अपराध हैं।

जदयू के नेता लोग जिस तरह से अब उनके गन्दे ब्यान को आगे बढ़ा रहें, उससे तो यही लगता हैं कि जदयू महिलाओं का सम्मान करना ही भूल गयी हैं। इन लोगों ने पूरे नारी शक्ति का अपमान ही नही किया बल्कि पूरे देश मे बिहार को शर्मसार किया हैं। ओर अब जिस प्रकार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आचरण लगातार सदन में देखा जा रहा।

ऐसा प्रतीत होता हैं कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं हैं और उन्हें तुरंत अपने पद का त्याग कर कुछ दिन विश्राम करना चाहिए।लोजपा महासचिव सह प्रवक्ता विवेक कुमार लाठ(सोनू) ने आगे कहा कि जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माँझी के लिये सदन में मुख्यमंत्री ने अपशब्दों का उपयोग किया,या जिस तरह से महिलाओं पर शर्मशार करने वाली अत्यंत अभद्र टिप्पणी की हैं या उपमुख्यमंत्री ने इसे सैक्स एजुकेशन का नाम दिया ओर उनके विधायक गोपाल मंडल ने जिस तरह के ब्यान दिए।उससे ये लगता हैं कि अब ये लोग सरकार चलाने की स्थिति में बिल्कुल नहीं हैं और अपने राजनीतिक पतन को देख मुख्यमंत्री अपनी समझ पूर्ण रूप से खो चुके हैं। लोक जनशक्ति पार्टी(रा.) मुख्यमंत्री से उनके इस्तीफे की माँग करती हैं और महिलाओं के अपमान से आहत होकर आज विरोध स्वरूप उनका पुतला जलाया गया हैं।

बिहार और झारखंड के खबरों को सबसे पहले देखने के लिए यहां क्लिक करें

इस मौके पर मुख्यरूप से लोजपा(रा.) महिला ज़िलाध्यक्ष कंचन देवी,ज़िला महासचिव सह प्रवक्ता विवेक कुमार लाठ(सोनू),जिलाध्यक्ष सौरव झा,प्रधान महासचिव गुड़िया देवी,महासचिव सीता देवी,बबिता देवी,बनमनखी प्रखंड अध्यक्ष मनोरम देवी, वार्ड महासचिव वंदना देवी,वार्ड अध्यक्ष मीरा देवी,नगर महासचिव संगीता देवी,पुतुल देवी,जानकी देवी,एससी एसटी जिलाध्यक्ष महेश पासवान,एससी एसटी ज़िला उपाध्यक्ष मनोज पासवान,नगर अध्यक्ष राम प्रवेश पासवान,गौरव शर्मा,वार्ड सचिव रत्न उरांव,पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नारायण दास,संजय कुमार, सहित दर्जनों लोजपा(रा.) के महिला मोर्चा के पदाधिकारी सहित लोजपा कार्यकर्ता शामिल थे।सभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाय-हाय के नारे लगाते हुए उनके इस्तीफे की माँग कर रहें थे।

2 thoughts on “लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास) के द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका गया

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.