ब्रेकिंग न्यूज
Congress के भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का हुआ एलान, गुजरात से शुरू होकर मेघालय तक होगी यात्रा

मुंबई: कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का ऐलान कर दिया गया है। भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण में राहुल गांधी अपनी यात्रा की शुरुआत गुजरात से करेंगे और इस यात्रा का अंत मेघालय में होगा। इस बात की जानकारी महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने मंगलवार को दी। उन्होंने कहा कि जब वहां पर यात्रा शुरू होगी, तब हम लोगों ने महाराष्ट्र में भी पदयात्रा शुरू करने का प्लान बनाया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ये प्लान कांग्रेस आलाकमान के द्वारा बनाया गया है। हालांकि उन्होंने इस यात्रा को लेकर राहुल गांधी के प्लान के बारे में तो जानकारी नहीं दी, बस इतना ही बताया कि इसबार ये यात्रा गुजरात से शुरु होकर मेघालय तक जाएगी।

नाना पटोले ने इसबात की भी जानकारी दी कि जिस क्रम में गुजरात से मेघालय तक भारत जोड़ो यात्रा होगी, उसी दौरान वो महाराष्ट्र में एक पद यात्रा भी निकालेंगे। उस पदयात्रा की समाप्ति के बाद एक बस यात्रा भी निकाली जाएगी। बस यात्रा के दौराम महाराष्ट्र कांग्रेस के सभी बड़े नेता इसमें हिस्सा लेंगे। सभी जगहो पर छोटे बड़े कार्यक्रमों और रैलियों का आयोजन किया जाएगा। महाराष्ट्र पद यात्रा के दौरान कांग्रेस के सभी नेता जनता के बीच जाएंगे, उनसे बात करेंगे और उनसे उनकी समस्याओं का जानेंगे।

वहीं दूसरी तरफ उम्मीद जताई जा रही है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा का दूसरा चरण पोरबंदर से शुरु होगा। पिछली बार भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण की शुरुआत कन्याकुमारी से की गई थी। इस यात्रा में 12 राज्यों के बीच से गुजरते हुए 4000 किमी की यात्रा 136 दिनों में तय की गई थी और श्रीनगर में इस यात्रा को विश्राम दिया गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त के आखिरी सप्ताह या फिर सितंबर के पहले सप्ताह में इस यात्रा की शुरुआत हो सकती है।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.