ब्रेकिंग न्यूज
Chandrayaan-3 ने भेजी चांद की खुबसुरत तस्वीरें, ISRO ने किया सांझा

नई दिल्ली: चंद्रयान – 3 शनिवार को करीब 7 बजे चांद के ऑर्बिटर में सफलतापूर्वक दाखिल हो गया है। ऑर्बिटर में दाखिल होने के बाद चंद्रयान ने चांद की कुछ सुन्दर तस्वीरें भेजी हैं। इन तस्वीरों को ISRO ने सबसे साथ सांझा किया है। ISRO ने ट्वीट कर इन तस्वीरों को सांझा किया है। इसरो ने ट्वीट कर बताया है कि स्पेसक्राफ्ट जब चांद की कक्षा में प्रवेश कर रहा था तो उसे चांद की कुछ ऐसी तस्वीर नजर आई है। दरअसल चंद्रयान 3 ने चांद की कक्षा में प्रवेश करते हुए खुबसुरत चांद की कुछ वीडियो कैप्चर की है, जिसे इसरो ने ट्वीटर के माध्यम से चंद्रयान 3 के ट्वीटर हैंडल से सांझा किया है।

https://twitter.com/chandrayaan_3/status/1688215948531015681

23 अगस्त है चंद्रयान के लिए बेहद अहम

23 अगस्त का दिन चंद्रयान 3 के लिए बेहद अहम है। ये वो दिन जिस दिन चंद्रयान 3 चांज की सतह पर सॉफ्ट लैंडिग य़ानि कि चांद की सतह पर उतरेगा। इसे अहम और गंभीरता से इसलिए भी देखा जा रहा है कि इससे पहले चंद्रयान 2 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग से ठीक पहले ही नष्ट हो गया था। हालांकि वैज्ञानिक उम्मीद जता रहे हैं कि इसबार हर खामी को दूर कर लिया गया है और चंद्रयान 3 बिना किसी परेशानी के आराम से चांद की सतह पर उतर आएगा। हालांकि सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दूनिया इस वक्त चंद्रयान 3 को टकटकी लगा कर देख रही है। फिलहाल चंद्रयान 3 चांद की कक्षा में चारों ओर चक्कर लगा रहा है।

Leave comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *.